लखनऊ. लोकभवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में योगी सरकार ने सोमवार को 13 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। सरकार कुशीनगर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कराएगी। यहां 195 एकड़ भूमि पर बुद्ध विहार बनाया जाएगा, जिसमें एक बड़ा तालाब व अस्पताल खुलेगा। वहीं, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए कंपनी का चयन कर लिया गया। इसके अलावा यूपी नगर पालिका नियमावली को मंजूरी दी गई है।
सरकार के प्रवक्ता व उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि, साल 2003 में कुशीनगर में राज्य सरकार ने मैत्रेय परियोजना ट्रस्ट बनाया था। मैत्रेय ट्रस्ट को मुफ्त में जमीन दी गई थी। बुद्ध की बड़ी मूर्ति, अस्पताल, एक तालाब, बुद्ध विहार पूरा बनना था। लेकिन विवाद के बाद एक बार फिर 2014 में यह काम शुरू हुआ। 195 एकड़ जमीन दे दी गई। लेकिन 2017 तक कोई कार्य नही हुआ। मैत्रेय ट्रस्ट को नोटिस दिए जाने के बावजूद न तो डीपीआर प्रस्तुत हुआ न ही धन कहां से आएगा यह बता पाए। एएमयू को सरकार ने रदद् कर दिया है। अब स्वयं सरकार इसे पूर्ण विकसित करेगी।
करीब 60 हजार नौकिरियों के खुले द्वार
मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के तहत 94 प्रतिशत अधिग्रहण हो गया है। इसके निर्माण के लिए कंपनियों का चयन कर लिया गया है। 36 महीने का टारगेट है। प्रोत्साहन में अगर 30 महीने में कार्य कंप्लीट होता है तो 5 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। 50 हजार नौकरियां मिलेगीं। वहीं, गोरखपुर लिंक एक्प्रेस वे जिसकी 3024.10 करोड़ रुपए लागत है। इसके लिए 2275 करोड़ की व्यवस्था बैंक से कर दी है, 54 प्रतिशत जमीन भी ले ली गई है। 940 करोड़ यूपीडा को राशि दे दी गई है। इसके निर्माण कार्य के शुरू होने से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
- उत्तर प्रदेश नगर पालिका 2019 को मंजूरी दी गई। जिसमें टैक्स में परिवर्तन किया गया, नगर निगम के अंर्तगत भवन कर, जल कर, सीवर टैक्स, कर को पारदर्शी बनाने के लिए सेल्फ असिसमेन्ट का प्रावधान लागू किया गया है। नगर पालिका परिषदों में कर लगाने की कोई नियमावली मौजूदा समय में नही है, ऐसी स्थिति में पालिका विकास बोर्ड द्वारा एक नियमावली के तहत 12 समूह में बांटा गया है।
- मेरठ व सिंभुली में बन रहे 765 केवी पावर ग्रिड को प्राइवेट कंपनी से कार्य कराने पर सहमति प्रदान की गई है। मेस्सर्स पवार ग्रिड इंडिया को यह काम दिया गया है।
- 765 केवी रामपुर, 400 केवी संभल में पावर ग्रिड इसमें भी प्रक्रिया का अनुपालन कर पवार ग्रिड इंडिया को यह ठेका गया है। 2021 तक यह काम पूरा हो जाएगा। ई बिड के माध्यम से पीपीपी मॉडल पर यह काम होगा।
- सरकारी सेवक के प्रमोशन को लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव पास हुआ।
- ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित अम्बेडकर विशेष रोजगार योजना के मार्गदर्शी सिद्धांतों को मंजूरी। योजना का नाम अब बाबा साहेब अंबेडकर रोजगार प्रोत्सासन योजना होगा। आयुक्त ग्राम्य विकास इसके अध्यक्ष है, प्रत्येक वर्ग जाति के लिए यह योजना है।
- उत्तर प्रदेश ई स्टाम्प नियमावली में संशोधन। तहसील में जो वेंडर बैठते है अब वो भी ई स्टाम्प की बिक्री कर पाएंगे।
- मदरसा आधुनिकरण के लिए नवीन नियमावली अनुसार 7442 संचालित मदरसा में केंद्र से 60 प्रतिशत और 40 प्रतिशत का राज्यांश निर्धारित किया गया है। स्कीम फॉर प्रोवाइडिंग स्कीम के अंतर्गत इसे लागू किया गया है। 5212 स्नातक शिक्षक, 15 हजार 914 बीएड शिक्षक कार्य कर रहे हैं। इससे 213 करोड़ का भार पड़ेगा।
- राजा महेंद्र प्रताप सिंह अलीगढ़ विश्वविधालय बनाए जाने की घोषणा हुई थी। डॉ भीमराव अंबेडकर आगरा इसे गवर्नर करेगा।
- राज्य सरकार कुशीनगर में बुद्ध विहार बनवाएगी।
- गोरखपुर में नगर निगम का नया भवन बनेगा। नगर निगम परिषद गोरखपुर में 70 वार्ड हैं। 23.45 करोड़ की लागत से गोरखपुर गेस्ट हाउस के सामने यह भवन बनाया जाएगा।